Donald Trump On Iran : ‘टूटा हुआ देश बन चुका है ईरान’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा, नाकाबंदी को लेकर कही बड़ी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकाबंदी और दबाव के चलते ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से पूरी तरह टूट चुका है और अब वह एक “टूटा हुआ देश” बन गया है।

Donald Trump On Iran : ‘टूटा हुआ देश बन चुका है ईरान’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा, नाकाबंदी को लेकर कही बड़ी बात

Donald Trump On Iran / Image Source ; file

Modified Date: April 22, 2026 / 10:52 am IST
Published Date: April 22, 2026 9:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
  • रोज 500 मिलियन डॉलर नुकसान का दावा
  • ईरान की नौसेना और एयरफोर्स खत्म होने की बात

नई दिल्ली : Donald Trump On Iran  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए ईरान की मौजूदा स्थिति को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी नाकाबंदी और दबाव के कारण ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से पूरी तरह टूट चुका है। उनके अनुसार, ईरान की स्थिति अब एक बिखरे हुए देश जैसी हो गई है।

‘ईरान की पूरी नौसेना खत्म हो चुकी है’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ईरान को हो रहे भारी नुकसान का विवरण साझा किया है। ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी नाकाबंदी की वजह से ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। Middle East Tension  सैन्य मोर्चे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान की पूरी नौसेना (Navy) और एयरफोर्स अब खत्म हो चुकी है।

टूटा हुआ देश बन चूका है ईरान

इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि ईरान का रडार सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है और उसकी न्यूक्लियर लैब्स के साथ-साथ स्टोरेज एरिया को भी खत्म कर दिया गया है। Trump on Iran Nuclear Labs ट्रंप के इन दावों के अनुसार, ईरान की रक्षा प्रणाली और रणनीतिक ठिकाने अब पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की ईरान ‘टूटा हुआ देश’ बन चूका है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.