Donald Trump On Iran : ‘ढहने की कगार पर पहुंच चुका है ईरान’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, जवाब में ईरान ने अमेरिका को दे दी ये चेतावनी

Ads

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान गंभीर संकट में है और ढहने की कगार पर पहुंच चुका है। वहीं, ईरान ने इन बयानों पर कड़ा जवाब देते हुए अमेरिका पर पलटवार किया है।

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 08:20 AM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 08:23 AM IST

Donald Trump On Iran / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का बड़ा दावा—ईरान ‘ढहने की कगार’ पर
  • हॉर्मुज खोलने के संकेत देने की बात कही
  • ईरान का पलटवार—अमेरिका को बताया ‘निर्देश देने की स्थिति में नहीं’

नई दिल्ली : Donald Trump On Iran मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान इस समय बेहद गंभीर स्थिति में है और वह ढहने की कगार पर पहुंच चुका है। ट्रंप का कहना है कि ईरान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह अपनी स्थिति संभालने के लिए जल्द से जल्द हॉर्मुज को खुलवाना चाहता है।

” ढहने की कगार पर पहुंच चुका है ईरान “

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उन्हें संकेत दिया है कि वह गंभीर संकट में है। ट्रंप ने कहा की ईरान ढहने की कगार पर पहुंच चुका है और संकेत दिया है की ईरान गंभीर स्थिति में है। इसके साथ ही उन्होंने दवा किया है ईरान जल्द से जल्द हॉर्मुज को खुलवाना चाहता है साथ ही ईरान अपनी स्थिति संभालने की कोशिश कर रहा।

Strait of Hormuz Crisis अमेरिका से समुद्री नाकेबंदी हटाने की अपील

डोनाल्ड ट्रंप के इन दावों पर ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कड़ा पलटवार किया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि अमेरिका दूसरों को निर्देश देने की स्थिति में नहीं है। ( US Iran Israel Ceasefire Updates )हालांकि, अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन संघर्ष को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए की जा रही बातचीत अब तक बेनतीजा रही है। इसी बीच, ईरान ने अमेरिका से समुद्री नाकेबंदी हटाने की अपील की है और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एक नया प्रस्ताव भी भेजा है।

इन्हें भी पढ़ें:-