Donald Trump Iran News : होर्मुज की खुद निगरानी करेगा अमेरिका! ट्रंप बोले- ईरान को टोल देने वाले जहाजों को रोकेंगे, नाकाबंदी की तैयारी शुरू

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए होर्मुज स्ट्रेट में निगरानी बढ़ाने और संभावित नाकाबंदी का संकेत दिया है। साथ ही ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर 50% टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी है।

Donald Trump Iran News : होर्मुज की खुद निगरानी करेगा अमेरिका! ट्रंप बोले- ईरान को टोल देने वाले जहाजों को रोकेंगे, नाकाबंदी की तैयारी शुरू

Lebanon-Israel Ceasefire:. Image Source : FILE

Modified Date: April 12, 2026 / 10:59 pm IST
Published Date: April 12, 2026 10:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी निगरानी बढ़ाने का ऐलान
  • 20 घंटे की बातचीत के बाद भी नहीं निकला समाधान
  • ईरान को हथियार देने वालों पर 50% टैरिफ की चेतावनी

नई दिल्ली : Donald Trump Iran News  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट लिखकर ईरान के खिलाफ कड़े सैन्य कदम उठाने का एलान किया है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अब अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में आने-जाने वाले जहाजों की कड़ी निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि जो भी जहाज ईरान को किसी भी तरह का अवैध टोल या पैसा देंगे, उन्हें रोका जाएगा और समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका वहां बिछाई गई समुद्री माइंस (बारूदी सुरंगों) को हटाने की कार्रवाई भी शुरू करेगा। ट्रंप ने सीधी चेतावनी दी कि जो भी अमेरिकी सेना या शांतिपूर्ण जहाजों पर हमला करेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा।

Strait of Hormuz Blockade जल्द शुरू होगी होर्मुज की नाकाबंदी

ट्रंप ने बताया कि जल्द ही होर्मुज की नाकाबंदी शुरू होगी और इस अभियान में कई अन्य देश भी अमेरिका का साथ देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने पहले इस समुद्री रास्ते को खुला रखने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसी वजह से दुनिया के कई देशों को आर्थिक नुकसान और डर का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप का मानना है कि ईरान इस जबरन वसूली के जरिए पैसा और परमाणु शक्ति हासिल करना चाहता है, जिसे अमेरिका किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

20 घंटे तक लंबी चर्चा के बाद नहीं निकला समाधान

इस तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में करीब 20 घंटे तक लंबी बातचीत चली, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेरेड कुशनर शामिल थे। US Iran Conflict 2026 ट्रंप ने इस बातचीत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख की भूमिका की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद सबसे अहम मुद्दा, यानी ईरान का परमाणु कार्यक्रम, अनसुलझा रह गया। ईरान परमाणु हथियार बनाने की जिद छोड़ने को तैयार नहीं है, जिसे ट्रंप ने अमेरिका के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है।

ईरान को हथियार सप्लाई करने पर 50% टैरिफ

इसके साथ ही ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कड़े प्रतिबंधों की बात की। उन्होंने कहा कि नाटो (NATO) देश समुद्र से माइंस हटाने के लिए अपने जहाज भेजकर अमेरिका की मदद करेंगे। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश ईरान को हथियार सप्लाई करेगा, उस पर 50% टैरिफ (भारी टैक्स) लगाया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.