चीन ने अगर ईरान को हथियार भेजे तो उस पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा: ट्रंप

Ads

चीन ने अगर ईरान को हथियार भेजे तो उस पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा: ट्रंप

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:32 PM IST

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लक्षित कर कहा कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के ‘संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स’ कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने चीन द्वारा ईरान को विमान रोधी ‘शोल्डर मिसाइलें’ देने की खबरें सुनी हैं। उन्होंने ईरान को हथियार आपूर्ति करने की खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई देश करता है तो उसके सामान पर कर लगाया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे संदेह है कि वे ऐसा करेंगे। मुझे लगता है कि वे ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन हो सकता है कि उन्होंने शुरुआत में थोड़ा-बहुत ऐसा किया हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर हम उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ लेते हैं, तो उन पर 50 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाएगा।’’

एपी धीरज नरेश

नरेश