ईरान के साथ युद्ध खत्म करने से जुड़े समझौते को समीक्षा के लिए संसद को भेजूंगा : ट्रंप
ईरान के साथ युद्ध खत्म करने से जुड़े समझौते को समीक्षा के लिए संसद को भेजूंगा : ट्रंप
इविन लेस बेंस (फ्रांस), 16 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान से जुड़े शांति समझौते को समीक्षा के लिए अमेरिकी संसद को भेजने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने जी7 शिखर सम्मेलन से इतर कहा, ‘‘मुझे यह विचार पसंद आया, कृपया इसे कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पास भेजें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है, इसे कौन मंजूर नहीं करेगा?’’
अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन चाहते हैं कि ट्रंप इस समझौते के बारे में और जानकारी दें। कुछ लोगों को संशय है कि क्या यह समझौता ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोक पाएगा।
एपी सुभाष सुरेश
सुरेश

Facebook


