Tulsi Gabbard Resignation : ट्रंप की सबसे भरोसेमंद अधिकारी ने क्यों छोड़ा साथ? तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के पीछे की असली कहानी आई सामने

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पति को रेयर बोन कैंसर होने के बाद इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और 30 जून 2026 तक पद पर बनी रहेंगी।

Tulsi Gabbard Resignation : ट्रंप की सबसे भरोसेमंद अधिकारी ने क्यों छोड़ा साथ? तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के पीछे की असली कहानी आई सामने

Tulsi Gabbard Resignation / Image Source : x

Modified Date: May 23, 2026 / 09:12 am IST
Published Date: May 23, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा इस्तीफा
  • पति को रेयर बोन कैंसर होने के बाद लिया बड़ा फैसला
  • 30 जून 2026 तक पद पर बनी रहेंगी गबार्ड

वॉशिंगटन: Tulsi Gabbard Resignation  अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गबार्ड ने बताया कि उनके पति को हड्डियों का एक दुर्लभ कैंसर हुआ है, इसलिए वे उनकी देखभाल के लिए पद छोड़ रही हैं। वे 30 जून तक इस पद पर बनी रहेंगी ताकि नया अधिकारी आने तक काम प्रभावित न हो।

Tulsi Gabbard Husband Cancer सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

तुलसी गबार्ड के इस इस्तीफे के साथ ही अमेरिकी खुफिया समुदाय की 18 बड़ी एजेंसियों की निगरानी करने वाले उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। 45 वर्षीय गबार्ड का यह कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा की प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा मुझ पर दिखाए गए भरोसे और पिछले डेढ़ साल से @ODNIgov का नेतृत्व करने के अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं।

30 जून, 2026 को देंगी इस्तीफा

उन्होंने आगे लिखा की दुर्भाग्य से, मुझे अपना इस्तीफा 30 जून, 2026 से देना होगा। मेरे पति, अब्राहम को हाल ही में बोन कैंसर के एक बहुत ही रेयर रूप का पता चला है। आने वाले हफ्तों और महीनों में उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय, मुझे उनके साथ रहने और इस लड़ाई में उनका पूरा साथ देने के लिए पब्लिक सर्विस से दूर रहना होगा।

इन्हें भी पढ़ें :

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.