पाकिस्तान के मोर्टार गोले की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत : अफगानिस्तान

Ads

पाकिस्तान के मोर्टार गोले की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत : अफगानिस्तान

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 09:03 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 09:03 PM IST

काबुल, 16 मार्च (एपी) अफगानिस्तान के तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीमावर्ती इलाकों में कई स्थानों पर हुई गोलाबारी की चपेट में आने से दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अफगान अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की अपील के बावजूद लगातार तीसरे सप्ताह भी दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जारी रही।

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने बताया कि पाकिस्तान से रविवार रात दागे गए मोर्टार के गोले गांवों पर गिरे, जिससे दस लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

एपी धीरज रंजन

रंजन