नेपाल में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत

नेपाल में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत

नेपाल में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत
Modified Date: March 21, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: March 21, 2026 9:59 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 21 मार्च (भाषा) नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को एक यात्री बस से टक्कर लगने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

काठमांडू में काम करने वाले दो भारतीय नागरिक पद्म उपाध्याय और सतीश कुमार कुशवाहा शुक्रवार रात काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित भोटेबहाल क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

काठमांडू घाटी यातायात कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक नरेश राज सुबेदी ने बताया कि उन्हें नेशनल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहाँ शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बस चालक मन बहादुर बसनेट (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में