नेपाल में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
Modified Date: October 15, 2024 / 08:17 pm IST
Published Date: October 15, 2024 8:17 pm IST

काठमांडू, 15 अक्टूबर (भाषा) नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिहार के किशनगंज निवासी 38 वर्षीय जमकोद खान को उसके 18 वर्षीय बेटे किशोर के साथ झापा जिले के भद्रपुर नगरपालिका क्षेत्र के एक होटल से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने पिता-पुत्र के पास से कथित तौर पर करीब 52 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में