नेपाल में 27.8 लाख रुपये के केलों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में 27.8 लाख रुपये के केलों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में 27.8 लाख रुपये के केलों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
Modified Date: June 8, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: June 8, 2026 9:24 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ जून (भाषा) नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में करीब 27.8 लाख रुपये मूल्य के लगभग 45,000 केलों की कथित तौर पर तस्करी करने के मामले में सोमवार को दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले कलीम खान (20) और रिजवान अंसारी (22) को सीमा शुल्क चुकाए बिना अवैध रास्तों से केलों को इस हिमालयी देश में लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अभियान के दौरान पुलिस ने बर्दिया जिले में एक किराए के गोदाम से 3,790 दर्जन कच्चे केले बरामद किए। पुलिस ने माल की तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली दो पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तस्करी कर लाए गए केलों की कीमत लगभग 44.4 लाख नेपाली रुपये (लगभग 27.8 लाख भारतीय रुपये) है। जब्त किए गए फलों को बर्दिया के राजापुर सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में