यूक्रेन ने रूस के 20 ड्रोन मार गिराए, दो लोग घायल

Ads

यूक्रेन ने रूस के 20 ड्रोन मार गिराए, दो लोग घायल

  •  
  • Publish Date - July 13, 2023 / 08:30 PM IST,
    Updated On - July 13, 2023 / 08:30 PM IST

कीव, 13 जुलाई (एपी) यूक्रेन ने कहा कि देश के वायु रक्षा बलों ने बृहस्पतिवार सुबह कीव क्षेत्र में रूस द्वारा दागे गए ईरान निर्मित 20 ड्रोन मार गिराए, लेकिन इनका मलबा राजधानी के चार जिलों में गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए और कई घर नष्ट हो गए।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटों के धमाके सुने गए और मार गिराए गए ड्रोन का मलबा यूक्रेन की राजधानी के चार जिलों में जा गिरा।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, नगर निकाय के अधिकारियों ने संदेश ऐप ‘टेलीग्राम’ पर पांच जिलों में मलबा गिरने की जानकारी दी थी।

बचावकर्मियों ने 16 मंजिला इमारत के साथ-साथ एक गैर-आवासीय इमारत में लगी आग को बुझाया।

मंत्रालय के अनुसार, ड्रोन के मलबे से 25 मंजिला एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

इस बीच, दक्षिणी यूक्रेन में कीव के हालिया जवाबी हमले के खिलाफ रूसी सेना का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल ओलेग त्सोकोव कथित तौर पर यूक्रेन के मिसाइल हमले में मारे गए।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने त्सोकोव की मौत की कोई सूचना नहीं दी है।

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश