यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बाधित
यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बाधित
मॉस्को, 18 जून (एपी) यूक्रेन ने एक हफ्ते में दूसरी बार ड्रोन हमले में रूस की राजधानी मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया और इसके कारण हवाई अड्डों पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। रूस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चार साल से भी अधिक समय पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से इसे यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन की ओर से दागे गए 555 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिनमें से लगभग 200 ड्रोन को मॉस्को की ओर बढ़ते समय रास्ते में ही रोक दिया गया।
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित मॉस्को तेल रिफाइनरी पर कई ड्रोन गिरे।
वहीं, रूसी परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस हमले के कारण मॉस्को के चार हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।
एपी
खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


