भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में हो रही अभूतपूर्व प्रगति : पेंटागन अधिकारी

Ads

भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में हो रही अभूतपूर्व प्रगति : पेंटागन अधिकारी

  •  
  • Publish Date - March 14, 2024 / 02:50 PM IST,
    Updated On - March 14, 2024 / 02:50 PM IST

वाशिंगटन, 14 मार्च (भाषा) अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है।

रक्षा सचिव (नीति) के कार्यालय में दक्षिण एशिया मामलों के निदेशक सिद्धार्थ अय्यर ने प्रौद्योगिकी सहयोग और समुद्री रणनीति के मद्देनजर अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी के भविष्य पर आधारित एक गोलमेज सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

अय्यर ने कहा, ‘‘न केवल पिछले दो वर्षों में, बल्कि पिछले 12 महीनों में भी (भारत-अमेरिका संबंधों में) अभूतपूर्व प्रगति हुई है।’’

उन्होंने कहा कि प्रमुख मुद्दों पर मतभेदों के उभरने की तुलना में दोनों देशों के बीच संबंधों में अधिक मजबूती आई है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि संबंधों का समग्र प्रतिमान बदल गया है, विशेष रूप से रक्षा विभाग के परिप्रेक्ष्य में, जहां मुझे लगता है कि ऐतिहासिक रूप से सुरक्षा व रक्षा सहयोग को पारंपरिक रूप से बहुत संवेदनशील क्षेत्र के रूप में देखा गया है।’’

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा