अमेरिका स्थित गैर लाभकारी संस्था ने भारतीय मूल के अमेरिकी को बनाया कार्यकारी निदेशक

अमेरिका स्थित गैर लाभकारी संस्था ने भारतीय मूल के अमेरिकी को बनाया कार्यकारी निदेशक

अमेरिका स्थित गैर लाभकारी संस्था ने भारतीय मूल के अमेरिकी को बनाया कार्यकारी निदेशक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: April 15, 2021 8:05 am IST

न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (भाषा) भारत में वंचित बच्चों तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने के क्षेत्र में काम करने वाले एक अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने भारतीय मूल के व्यक्ति को कार्यकारी निदेशक नियुक्त​ किया है ।

स्थानीय आकांक्षा एजुकेशन फंड (एईएफ) ने बताया कि सेजल देसाई संगठन की नयी कार्यकारी निदेशक होंगी ।

संगठन के निदेशक मंडल ने बयान जारी कर बताया, ”देसाई का 30 साल का करियर है और वह हाल ही में आकांक्षा परिवार में शामिल हुयी थी जहां उन्होंने एक रणनीतिक पहल का नेतृत्व किया ।

देसाई करीब 20 साल तक मुंबई में रही हैं और वहां उनका मजबूत पारिवारक एवं प्रोफेशनल संबंध है ।

भाषा रंजन शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में