न्यूयॉर्क, चार फरवरी (भाषा) अमेरिका की एक संघीय जिला अदालत ने एक भारतीय नागरिक को विमान में महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी करार दिया है।
बिना वैध नागरिकता के रह रहे वरुण अरोड़ा (38) को मई में सजा सुनाई जाएगी और उसे दो साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
अदालती विवरण और मुकदमे में पेश किए गए सबूतों के अनुसार, अगस्त 2024 में रोड आइलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए विमान के उतरने के दौरान अरोड़ा ने महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।
‘स्लीप मास्क’ पहन कर अरोड़ा सोने का नाटक करता रहा और पीड़िता द्वारा बार-बार उसका हाथ हटाने के बावजूद वह अपना हाथ उसके शरीर पर रखता रहा।
भाषा
यासिर सुभाष
सुभाष