(US Stock Market Crash Warning/ Image Credit: Screengrab)
US Stock Market Crash Warning: अमेरिकी शेयर बाजार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और एसएंडपी 500 इंडेक्स भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। ऐसे माहौल में मशहूर निवेशक और फंड मैनेजर माइकल बरी ने बाजार को लेकर बड़ी (US Stock Market Crash Warning) चेतावनी दी है। उनका मानना है कि मौजूदा तेजी हमेश नहीं रहेगी और बाजार जल्द ही बड़ी गिरावट का सामना कर सकता है। माइकल बरी इससे पहले भी कई बार अपन सटीक भविष्यवाणियों के कारण चर्चा में रह चुके हैं।
माइकल बरी ने अपने हालिया न्यूजलेटर में कहा है कि अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market Crash Warning) एक बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। उनके अनुसार, बाजार में 1987 जैसी भारी गिरावट आने की संभावना बन रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि फिलहाल बाजार में नई पूंजी का निवेश जारी रह सकता है और इंडेक्स कुछ समय तक नए रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। लेकिन उनका मानना है कि मौजूदा तेजी लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है।
बाजार में संभावित गिरावट को देखते हुए माइकल बरी ने कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के खिलाफ शॉर्ट पोजीशन ली है। इनमें Nvidia, Palantir, Micron, Tesla, Caterpillar, Applied Materials और iShares Semiconductor ETF जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उनकी ज्यादातर शॉर्ट पोजीशन फिलहाल फायदे में बताई जा रही हैं। केवल Nvidia के खिलाफ लगाया गया दांव अभी नुकसान में है।
माइकल बरी का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में निवेशकों का उत्साह जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। उनके अनुसार, AI इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहा भारी निवेश ऐसी वित्तीय व्यवस्था पर आधारित है जो लंबे समय तक टिकाऊ नहीं हो सकती। अगर यह संतुलन बिगड़ता है तो टेक सेक्टर के साथ पूरे बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।
माइकल बरी का कहना है कि जब बाजार लगातार ऊपर जाता है और उतार-चढ़ाव कम रहता है तो कई बड़े फंड अधिक जोखिम (US Stock Market Crash Warning) लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर अचानक बाजार की दिशा बदलती है तो भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है। इससे शेयर बाजार में तेज गिरावट आने का खतरा बढ़ जाता है। उनका मानना है कि ऐसी स्थिति में घबराहट के कारण गिरावट और भी तेज हो सकती है।
माइकल बरी ने आम निवेशकों को जल्दबाजी में शॉर्ट सेलिंग करने से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि शॉर्टिंग हर निवेशक के लिए सही रणनीति नहीं होती। निवेशकों को बाजार की चाल, अपने जोखिम और निवेश के लक्ष्य को समझकर ही फैसला लेना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि सतर्क रहना जरूरी है लेकिन बिना पूरी जानकारी के जोखिम भरे कदम उठाना सही नहीं होगा।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।