अमेरिका : भारतीय राजदूत क्वात्रा ने सांसद ओबरनोल्टे से विभिन्न विषयों पर चर्चा की

Ads

अमेरिका : भारतीय राजदूत क्वात्रा ने सांसद ओबरनोल्टे से विभिन्न विषयों पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - November 25, 2025 / 12:13 AM IST,
    Updated On - November 25, 2025 / 12:13 AM IST

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 24 नवंबर (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) सदस्य जे ओबरनोल्टे से मुलाकात की तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, एआई और नवाचार में मजबूत द्विपक्षीय सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

क्वात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में विज्ञान, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी की उपसमिति के अध्यक्ष जे ओबरनोल्टे के साथ बातचीत कर खुशी हुई। विज्ञान, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और नवाचार में अमेरिका-भारत के बीच मज़बूत सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला।’’

क्वात्रा ने इनविजिबल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक फ्रांसिस पेड्राजा के साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार की उभरती दुनिया और समाज की सेवा के बड़े उद्देश्य में उनके योगदान पर एक ‘आकर्षक और शिक्षाप्रद’ बातचीत भी की।

भारतीय राजदूत ने बताया कि पेड्राज़ा का इटर्निटी सिविलाइज़ेशन फ़ाउंडेशन, एआई-सहायता प्राप्त विधियों का उपयोग करके नालंदा के प्राचीन भारतीय महान पुस्तकालय के महत्वपूर्ण कार्यों का अनुवाद करने की एक महत्वाकांक्षी पहल पर काम कर रहा है।

भाषा धीरज रवि कांत