अमेरिका-ईरान समझौते पर स्विट्जरलैंड के एक रिजॉर्ट में हस्ताक्षर होंगे
अमेरिका-ईरान समझौते पर स्विट्जरलैंड के एक रिजॉर्ट में हस्ताक्षर होंगे
दुबई, 16 जून (एपी) अमेरिका और ईरान के बीच साढ़े तीन महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने से जुड़े समझौते पर स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न शहर के पास स्थित बुर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में हस्ताक्षर किए जाएंगे। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के साथ-साथ पाकिस्तान और कतर के मध्यस्थों ने 19 जून को समझौते पर हस्ताक्षर के लिए इस जगह (बुर्गनस्टॉक रिजॉर्ट) का प्रस्ताव दिया था।
मंत्रालय के मुताबिक, वह इन चार देशों के साथ उस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर संभावित हस्ताक्षर से जुड़ी तैयारियों को लेकर लगातार संपर्क में है, जिसकी घोषणा सप्ताहांत में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों ने युद्ध की समाप्ति पर सहमति बनने के बाद की थी।
एपी पारुल सुरेश
सुरेश

Facebook


