अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ फिर रक्षात्मक कार्रवाई की

Ads

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ फिर रक्षात्मक कार्रवाई की

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 08:17 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 08:17 AM IST

वाशिंगटन, 28 मई (एपी) ईरान की ओर से आक्रामक सैन्य गतिविधियां देखे जाने के बाद अमेरिका ने बुधवार को तेहरान के खिलाफ फिर रक्षात्मक सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सप्ताह यह दूसरी बार है जब अमेरिका ने इस तरह की कार्रवाई की है।

अमेरिका के दो अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान के चार ड्रोन नष्ट कर दिए और उस अड्डे पर भी हमला किया, जहां से पांचवां ड्रोन दागने की तैयारी की जा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, इनसे होर्मुज जलडमरूमध्य को खतरा माना जा रहा था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान ‘‘आखिरी सांसें गिन रहा है।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बावजूद वह जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करेंगे।

कैबिनेट बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने भरोसा जताया कि ‘‘हम समझौते के करीब हैं।’’ पिछले सप्ताहांत भी उन्होंने कहा था कि उनका प्रशासन और ईरान ‘‘काफी हद तक’’ किसी समाधान पर पहुंच चुके हैं।

हालांकि, बातचीत अब भी अधर में है।

बातचीत सोमवार को और जटिल हो गई, जब अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं पर हमले किए।

अमेरिका का कहना है लगभग तीन माह पहले शुरू हुए इस संघर्ष में वह ‘‘संयम’’ के साथ कदम उठा रहा है, जबकि ईरान ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे ‘‘बुरी नीयत और अविश्वसनीयता’’ का प्रमाण बताया।

एपी

खारी गोला

गोला