वाशिंगटन, 21 अप्रैल (एपी) रक्षा विभाग ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी सेना के जवान एक तेल टैंकर पर धावा बोलकर उसपर सवार हो गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इस टैंकर पर पहले एशिया में ईरानी कच्चे तेल की तस्करी के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया था।
पेंटागन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ने ‘यात्रा के अधिकार के तहत समुद्री अवरोध’ उत्पन्न किया और ‘एम/टी टिफानी’ नामक टैंकर पर उसके जवान ‘बिना किसी प्रतिरोध’ के सवार हो गए। जहाज ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि टिफानी श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच हिंद महासागर में था।
घोषणा के अनुसार यह घटना रात में घटित हुई। इसमें यह भी कहा गया कि ‘‘अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र प्रतिबंधित जहाजों के लिए शरणस्थल नहीं है।’’
एपी
संतोष नरेश
नरेश