अमेरिका की मध्यस्थता के बाद लेबनान-इजराइल ‘पायलट जोन’ लागू करने की दिशा में बढ़े
अमेरिका की मध्यस्थता के बाद लेबनान-इजराइल 'पायलट जोन' लागू करने की दिशा में बढ़े
बेरुत, 15 जुलाई (एपी) अमेरिका की मध्यस्थता में रोम में दो दिन तक चली वार्ता के बाद लेबनान और इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में ‘पायलट जोन’ लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इन क्षेत्रों से इजराइली सेना पीछे हटेगी और नियंत्रण लेबनानी सेना को सौंपेगी। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वार्ता ‘‘सार्थक’’ रही और दोनों पक्ष ‘पायलट जोन’ प्रक्रिया की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों पर सहमत हो गए हैं। इनकी अंतिम रूपरेखा तैयार कर अगले कुछ दिनों में इन्हें लागू किया जाएगा।
हालांकि, वार्ता के नतीजों पर लेबनान और इजराइल की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।
पिछले माह की 26 तारीख को दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान के कब्जे वाले क्षेत्रों से चरणबद्ध तरीके से हटेगी और नियंत्रण लेबनानी सेना को सौंपेगी। बदले में लेबनानी सेना इन क्षेत्रों से ईरान समर्थित हिजबुल्ला की मौजूदगी समाप्त करेगी।
एपी खारी वैभव
वैभव

Facebook


