इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (एपी) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस स्थानीय समयानुसार सुबह 7:08 बजे इस्लामाबाद से अपने सरकारी विमान से स्वदेश रवाना हो गए।
वेंस ने कहा कि ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने से अपने कदम पीछे खींचे जाने के बाद उन्होंने पाकिस्तान से रवाना होने का निर्णय किया।
यह जानकारी वेंस के साथ यात्रा कर रहे एक पत्रकार ने दी।
ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता 21 घंटे तक चली। दोनों देशों ने बातचीत के लिए 8 अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई थी।
एपी अमित नेत्रपाल
नेत्रपाल