पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित आर्मी हेड क्वॉर्टर के बाहर लगे आईएसआई मुर्दाबाद के नारे.. देखें वीडियो

Ads

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित आर्मी हेड क्वॉर्टर के बाहर लगे आईएसआई मुर्दाबाद के नारे.. देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 22, 2018 / 07:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

रावलपिंडी। पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित आर्मी हेड क्वार्टर के बाहर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आईएसआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पाकिस्तान में दहशतगर्दी के लिए आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया है। हेड क्वार्टर के बाहर एकत्र भीड़ ने आईएसआई मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही दहशतगर्दी के लिए वर्दी को जिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें- अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रहने वाला शख्स कैमरे में कैद

आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर सैकड़ों की संख्या में जमा हुई भड़ी ने जमकर हंगामा किया। भीड़ को काबू करने में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन पाकिस्तानी फोर्स देश की आवाम की आवाज रोकने में नाकाम रही। आपको बतादें पाकिस्तान में दहशतगर्दी में कई बेकसूर लोगों की जान गई है। आतंकी हमलों के साथ पाकिस्तान की आवाम राजनीतिक साजिश का भी शिकार है। इन हमला से त्रस्त लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। लोगों ने आईएसआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

पढ़ें- अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रहने वाला शख्स कैमरे में कैद

गौरतलब है पाकिस्तान में आगामी आमचुनाव से पहले भारी उठापटक का दौर चल रहा है। हालही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी को भ्रष्टाचार के आरोप में सजा हुई। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। चुनाव आयोग ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को वॉर्निंग दी है कि वे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए ‘अनुचित भाषा’ का इस्तेमाल न करें।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी निदा खान, देश छोड़ने और पत्थरों से हमले की मिली है धमकी

दरअसल इमरान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थकों को ‘गधा’ बताया था। जब आत्मसमर्पण करने के लिए नवाज शरीफ अपनी बेटी पाकिस्तान लौटे थे, उसके एक दिन पहले 12 जुलाई को इमरान ने कहा था कि एयरपोर्ट पर शरीफ का स्वागत करने के लिए जो भी जाएगा वह ‘निश्चित तौर पर गधा’ होगा। उनके इस बयान के बाद पीएमएलएन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद हुए सीनेट के सत्र में इसी मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था।

 

 

वेब डेस्क, IBC24