पंजाबी शादी में उड़ाए जा रहे नोट लूटने के लिए अंग्रेजों में होड़, देखिए वीडियो

Ads

पंजाबी शादी में उड़ाए जा रहे नोट लूटने के लिए अंग्रेजों में होड़, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 10, 2018 / 02:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय शादी-बारात में नोट उड़ाते हुए अक्सर देखा जा सकता है, खासतौर पर डांस के समय। लोग रुपए न्योछावर करते हैं तो बैंड पार्टी के लोग उड़ाए गए नोटों को उठाने में जुटे हुए भी दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में खास बात यह है कि वीडियो तो किसी और देश का है जहां पंजाबी शादी के दौरान नोट उड़ाए जा रहे हैं और इन नोटों को बैंड पार्टी वाले नहीं बल्कि अंग्रेज उठा रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है और लोग उन गानों पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग डॉलर उड़ा रहे हैं। डॉलर उड़ाए जाते देखकर वहां मौजूद अंग्रेजों ने उन डॉलर्स को उठाना शुरु कर दिया। धीरे-धीरे अंग्रेजों के बीच डॉलर लूटने की होड़ लग जाती है लेकिन नोट उड़ाया जाना बंद नहीं होता।

यह भी पढ़ें : सुकमा मुठभेड़ का वीडियो वायरल, IBC24 नहीं करता वीडियो की सत्यता की पुष्टि

ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि पंजाबी डांस करते हुए डॉलर उड़ा रहे हैं और फिरंगी उसे उठा रहे हैं। ये वीडियो खूब वायरल होता जा रहा है।

 



वेब डेस्क, IBC24