भारत को S-400 की पूरी डिलीवरी होकर रहेगी, पश्चिमी प्रतिबंधों का नहीं पड़ेगा कोई असर, रूस ने कही ये बड़ी बात

Ads

पश्चिमी प्रतिबंधों का भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा : रूस

  •  
  • Publish Date - March 3, 2022 / 10:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

India’s S-400 missile system supply : नई दिल्ली, दो मार्च (भाषा) रूस ने बुधवार को कहा कि भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस प्रणाली की आपूर्ति पर पश्चिमी देशों द्वारा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों से कोई असर नहीं पड़ेगा।

पढ़ें- आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षा.. 23 मार्च तक चलेगी.. 3 लाख 80 हजार छात्र देंगे एग्जाम

रूस के मनोनीत राजदूत डेनिस अलीपोव ने मीडिया सम्मेलन में राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए एक द्विपक्षीय तंत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एस-400 सौदे के संबंध में हम आश्वस्त कर दें कि इस पर किसी भी तरीके से असर नहीं पड़ेगा, यह 100 फीसदी आश्वासन है। अलीपोव ने कहा कि जहां तक संपूर्ण व्यापार और आर्थिक सहयोग का संबंध है, तो हम देखेंगे कि जो कठोर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, उनका आखिरकार क्या असर पड़ेगा।

पढ़ें- शुक्रवार तक 24 उड़ानों के जरिए रोमानिया से 4,800 छात्रों को लाया जाएगा- सिंधिया

द्विपक्षीय व्यापार पर प्रतिबंधों के असर के बारे में पूछे जाने पर अलीपोव ने कहा कि यह ‘‘भारतीय साझेदारों’’ के भागीदारी जारी रखने की तत्परता पर निर्भर करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पश्चिमी प्रतिबंधों और यूक्रेन में संघर्ष का भारत को अहम रक्षा उपकरण की आपूर्ति करने पर असर पड़ेगा।

पढ़ें- अब मरीजों को नहीं पड़ेगा भटकना, 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे मिलेगी निशुल्क जांच की सुविधा

इस पर राजदूत ने कहा कि प्रतिबंधों के असर को कम करने के लिए तंत्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रूस हमेशा राख से उठा है। यह एक बार फिर उठेगा। इसमें कोई शक नहीं है। हमने अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर है।’’

पढ़ें- सरकारी स्कूलों में अभिनव पहल, टीचिंग लर्निंग मटेरियल बनाएंगे छात्र, 4 मार्च से शुरू होगा प्रयोग