WHO का दल चीन में तलाश रहा कोरोना वायरस के उत्पत्ति का स्थान, सीफूड मार्केट का भी करेगा दौरा

WHO का दल चीन में तलाश रहा कोरोना वायरस के उत्पत्ति का स्थान, सीफूड मार्केट का भी करेगा दौरा

WHO का दल चीन में तलाश रहा कोरोना वायरस के उत्पत्ति का स्थान,  सीफूड मार्केट का भी करेगा दौरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 30, 2021 3:04 am IST

वुहान, 30 जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के दल ने शुक्रवार को वुहान के उस अस्पताल का दौरा किया, जहां चीन के मुताबिक एक वर्ष पहले कोविड-19 के पहले मरीज का उपचार किया गया था।

दल कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में तथ्यों का पता लगाने के अभियान पर यहां आया है।

पढ़ें- भारत की GDP वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत की दर…

अस्पताल के दौरे से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल के सदस्यों ने चीन के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की। यह दल आगामी दिनों में वुहान में कई स्थानों का दौरा करेगा।

हॉलैंड की विषाणु वैज्ञानिक मारियन कूपमान्स ने सुबह ट्वीट किया, ‘‘अपने सहयोगियों के साथ मुलाकात की।’’

चीन आने के बाद से 14 दिन के लिए यह दल पृथक-वास में था, बृहस्पतिवार को उनकी पृथक-वास की अवधि समाप्त हुई।
पढ़ें- शिक्षामित्रों के खातों में आएगी 20-20 हजार की राशि,…

चीन के मुताबिक, कोरोना वायरस के पहले मरीज का इलाज ‘हुबेई प्रॉवेंशियल हॉस्पिटल ऑफ इंटिग्रेटेड चाइनीज एंड वेस्टर्न मेडिसीन’ में हुआ। यहां कोविड-19 का पहला मामला 27 दिसंबर 2019 को सामने आया था।
पढ़ें- सीएम भूपेश ने केंद्रीय विमानन मंत्री को लिखा पत…

डब्ल्यूएचओ ने पहले कहा था कि दल ने इस महामारी से संबंधित विस्तृत डेटा मांगा है तथा वह कोविड-19 के शुरुआती मरीजों और उनका इलाज करने वालों से भी मुलाकात करेगा तथा हुनान सीफूड मार्केट, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एवं वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की प्रयोगशालाओं जैसे स्थानों पर भी जाएगा।


लेखक के बारे में