यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों पर फिर शुरू करेंगे हमले
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों पर फिर शुरू करेंगे हमले
काहिरा, 28 फरवरी (एपी) यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने ईरान के समर्थन में समुद्री मार्गों और इजराइल पर मिसाइल एवं ड्रोन हमले फिर से शुरू करने का फैसला किया है।
हूती विद्रोहियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात नाम उजागर न करने की शर्त पर कही क्योंकि हूती नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि विद्रोहियों का पहला हमला आज रात ही हो सकता है।
ट्रंप प्रशासन के साथ हुए एक समझौते के तहत विद्रोहियों ने लाल सागर के समुद्री मार्ग पर अपने हमले रोक दिए थे, और बदले में अमेरिका ने भी हूती विद्रोहियों के खिलाफ हमले बंद कर दिए थे।
एपी शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


