नई दिल्लीः Aadhar Supervisor Recruitment 2025 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देश के अलग-अलग राज्यों में आधार सेवा केंद्रों पर सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के संबंध अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।
Aadhar Supervisor Recruitment 2025 जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों के लिए है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18 से अधिक होना चाहिए।