India A vs Sri Lanka A Final /Photo Credit: BCCI X
India A vs Sri Lanka A Final: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की 29 गेंद में 94 रन की पारी के दम पर नौ विकेट पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ए की ओर से वानुजा सहान ने 62 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 52 रनों की पारी खेली। भारत ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने दो विकेट हासिल किए।
इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया प्रियांश आर्य ने 29 गेंद में 39 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 94रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, हालांकि वो शतक से चूक गए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों की पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक जड़ा और 90 गेंद में 67 रनों की पारी खेली। कुमार कुशाग्र 36, सूर्यांश शेड्गे 02, निशांत सिंधु 16 और विपरज निगम 27 बनाए और आखिरी के ओवरों में अंकुल रॉय ने 15 गेंद में 39 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत-ए ने 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर ही सिमट गई। निरोशन डिकवेला 25, अविष्का फर्नांडो 03, नुवांडु फर्नांडो 21, सदीरा समराविक्रमा 52, सहन अरचिंगे 38, रविंडु फर्नांडो 19, विजयाकांत व्यासकांत 39, मोहम्मद शिराज 21 और दुलज समुधिता 15 रन बनाए। वहीं, भारत ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने दो विकेट हासिल किए।
India A beat Sri Lanka A by 66 runs to clinch the #TriNationSeries 2026 title 🏆
A brilliant campaign comes to a perfect end 👏💙
Scorecard ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/hz1m4voody
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026