एम्स दो हजार पदों पर करेगा भर्ती, 29 अक्टूबर अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन

एम्स दो हजार पदों पर करेगा भर्ती, 29 अक्टूबर अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन

एम्स दो हजार पदों पर करेगा भर्ती, 29 अक्टूबर अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 10:12 am IST
Published Date: October 7, 2018 11:28 am IST

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के दो हजार पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीदवार इंडियन नर्सिंग में डिप्लोमा और साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो वे आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। चयनित होने के बाद इनकी सैलरी 9,300 से 34,800 रुपये होगी। चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2018 रखी गई है। 

जनरल/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 15,00 रुपये, SC/ ST/ के लिए 1200 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।

उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट  www.aiimsexams.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। जॉब लोकेशन, नई दिल्ली होगी।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में