CG Board 12th Toppers List 2025: रायपुर। CGBSE ने 10th & 12th Result 2025 जारी कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की। बता दें कि इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार तो वहीं, 12वीं में अखिल सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट डायरेक्ट IBC24.in पर भी देख सकते है । वहीं, शिक्षा मंडल की अधिकारिक वेबसाइट CGBSE.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते है।
12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने टॉप 98.20% के साथ टॉप किया है। मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी दूसरे नंबर पर है। तो वहीं, बेमेतरा से वैशाली साहू नें 12वीं में तीसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि बोर्ड एग्जाम में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कापियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था। इसके प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कापियां जांचने के लक्ष्य रखा गया था। 10वीं बोर्ड का परिणाम 76.53 प्रतिशत रहा तो वहीं, 12वीं का 81.87% प्रतिशत रिजल्ट रहा।