जयपुर: Anganwadi Bharti 2022 नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे।>>*IBC24 News Channel केWhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
Anganwadi Bharti 2022 महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 1033 पदों पर की जाएगी। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं पास तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है।
राजस्थान में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए
वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा और विशेष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 साल होगी।