Central Bank of India Recruitment 2022: बिना परीक्षा दिए ही मिल रही है सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई
Central Bank of India Recruitment 2022: यदि आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका सपना पूरा हो सकता है।
Himachal Pradesh government will recruit 30 thousand posts
नई दिल्ली। Central Bank of India Recruitment 2022: यदि आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी का सपना साकार हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 110 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 17 अक्टूबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करना हो वो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 28 सितंबर 2022 से शुरू है।
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। इसमें ग्रेजुएशन, डिप्लोमा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन, PHD की डिग्री की शैक्षिक योग्यता शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 850 रूपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।
यह भी पढ़ें : Godhan Nyay Yojana: सरकार कल देगी किसान-मजदूरों को दिवाली का तोहफा, सीएम भूपेश खाते में ट्रांसफर करेंगे इन योजनाओं की राशि
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 28 सितंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2022
इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि – नवंबर 2022
इंटरव्यू की संभावित तिथि – दिसंबर 2022
बता दें कि बैंक में कुल 110 पदों पर स्पेशलिस्ट की भर्ती की जानी है। जिसमें आईटी, इकोनॉमिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, रिस्क मैनेजर, सिक्योरिटी क्रेडिट ऑफ़िसर समेत विभिन्न स्केल के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Facebook


