छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड में ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर’ की बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड में 'डाटा एंट्री ऑपरेटर' की बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) ने ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर’ के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें।
कुल पदों की संख्या 483 है, किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री धारी पद के लिए आवेदन कर सकता है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को 19,800 से 62,600 रुपये (लेवल- 4) सैलरी दी जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर रखी गई है। जनरल/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये और SC/ ST/एक्स-सर्विसमैन के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है।
आवेदक CSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट www.cspdcl.co.in पर जाके डिटेल देख सकते हैं। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जिसका जॉब लोकेशन छत्तीसगढ़ होगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


