नई दिल्लीः Dak Vibhag Result Kab Aayega इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21413 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। आवेदन के बाद अब इंटरव्यू और रिजल्ट की तैयारी की जा रही है। पिछले रिजल्ट को देखें तो आवेदन समाप्त होने के करीब 15 दिन बाद जीडीएस फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 घोषित हो गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जीडीएस 2025 की पहली मेरिट लिस्ट 20 मार्च तक घोषित हो सकती है। उम्मीदवार इसके इंतजार में बैठे हुए हैं। हांलाकि इसकी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Dak Vibhag Result Kab Aayega बता दें कि इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21413 रिक्त पदों को भरने आवेदन मंगाए गए थे। जीडीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई थी। योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण रखी गई थी।
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 की पहली मेरिट लिस्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
"GDS भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता" क्या है?
ग्राम डाक सेवक (GDS) पदों के लिए 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
"इंडिया पोस्ट GDS चयन प्रक्रिया" क्या है?
GDS भर्ती बिना परीक्षा के मेरिट लिस्ट के आधार पर होती है। मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
"Dak Vibag Result 2025" के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
रिजल्ट जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification - DV) के लिए बुलाया जाएगा। सफल सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी किया जाएगा।