नई दिल्ली। भारतीय सेना केरल के कई जिलों में भर्ती रैली का आयोजन कराने जा रही है। इस भर्ती में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 4 दिसंबर 2020 है. यह भर्ती सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनिशन), सिपाही ट्रेड्समैन, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर होगी।
पढ़ें- धमतरी में दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी से ढाई लाख की उठाईगिरी, नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
रैली का आयोजन 1 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच कोलाचल स्टेडियम, पेनगोडे मिलिट्री स्टेशन, त्रिवेंद्रम में किया जाएगा। रैली की डेट कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए जारी की जाएगी। ये रैली केरल के सात जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पाथनमथिता, अलाप्पुझा, कोट्टायम, अर्नाकुलम और इदुक्की के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड रैली शुरू होने के 15 दिन पहले उम्मीदवार की ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे।
पढ़ें- प्रदेश के इन शहरों में आज से लागू होगा नाइट कर्…
चयन प्रकिया
शारिरिक दक्षता चयन (पीईटी) और लिखित परीक्षा के माध्यम से कैंडिडे्स का चयन किया जाएगा.
रिटेन एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी
भर्ती रैली के लिए ये डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य हैं
1. एडमिट कार्ड
2. ओरिजनल जाति प्रमाण पत्र, एजूकेशनल सर्टिफिकेट. दोनों प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी भी अपने साथ ले जाएं.
3. 20 फोटो. फोटो 3 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए.
4. निवास प्रमाण पत्र
पढ़ें- प्रदेश के इन शहरों में आज से लागू होगा नाइट कर्फ्यू, कोरोना नियमों …
पद का डिटेल
1. सिपाही (जनरल ड्यूटी)
आयु सीमा – 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
10वीं पास (कम से कम 45 % मार्क्स के होने के साथ हर विषय में 33 फीसद मार्क्स होना अनिवार्य है)
2. सिपाही टेक्निकल
आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1997 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
12वीं पास (कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है) साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना आवश्यक है एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना चाहिए.
3. सिपाही टेक्निकल (एविएशन, एम्यूनिशन एग्जामिनर)
आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1997 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
12वीं पास (कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना आवश्यक है. हर विषय में 40 % मार्क्स होना अनिवार्य है.
4. सिपाही ट्रेड्समैन (ड्रेसर, शेफ, स्टीवार्ड, सपोर्ट स्टाफ, वाशरमैन, पेंटर, डेकोरेटर एंड टेलर)
आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1997 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
10वीं पास होना चाहिए साथ ही हर विषय में 33 % मार्क्स होना चाहिए.
5. सिपाही ट्रेड्समैन (मेस कीपर, हाउस कीपर )
आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1997 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
8वीं पास होने के साथ सभी विषयों में 33 % मार्क्स होना अनिवार्य है.
6. सिपाही (क्लर्क/स्टोर कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट्स)
किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही सभी विषयों में 50 % मार्क्स होना अनिवार्य है.
7. सिपाही टेक (नर्सिंग असिस्टें/नर्सिंग असिस्टेंट वेटरिनेरी)
साइंस स्ट्रीम में कम से कम 50 % अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो व इंग्लिश विषय होना अनिवार्य है. सभी विषयों में 40 % मार्क्स होना चाहिए.