नई दिल्ली। पंजाब लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल, हेड मास्टर/हेड मिस्ट्रेस और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के 544 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार 1 जून 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें- इस साल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
पढ़ें- सरकारी नौकरी, कई पदों पर भर्ती, लाखों में है सैलरी.. जल्द करें आवेदन
इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी और उसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा. चुने गए उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपये प्रति माह का वेतनमान मिलेगा।
पढ़ें- सरकारी नौकरी, 10वीं पास से डिग्री होल्डर के लिए सुनहरा मौका..
पदों का विवरण…
> हेड मास्टर/ हेड मिस्ट्रेस – 311
> प्रिंसिपल – 158
> ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी – 75
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये और परीक्षा शुल्क के रूप में 2500 रुपये देने होंगे। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये और परीक्षा शुल्क के रूप में 625 रुपये देने होंगे। सभी तीनों पदों के लिए अलग-अलग पात्रता तय की गई है।