सरकारी नौकरी, सहायक नर्स के 865 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Ads

सरकारी नौकरी, सहायक नर्स के 865 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - March 19, 2020 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 28, 2022 / 11:16 PM IST

नई दिल्ली। बिहार के राज्य स्वास्थ्य सोसायटी ने सहायक नर्स के  865 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 30 मार्च 2020 आवेदन की अंतिम तारीख है। 12 मई को उम्मीदवारों के नाम का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। इसके बाद 31 मई 2020 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन से जुड़ी ज्यादा जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट www.statehealthsocietybihar.org पर भी देख  सकते हैं। 

पढ़ें- कोरोना के कारण JEE Main परीक्षा स्थगित, 31 मार्च के बाद जारी की जाएगी नई डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी/एसटी/पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी संघ में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेद…

सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 2 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही बिहार नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है।

पढ़ें- नौसेना में भी महिला अफसरों को स्थायी कमीशन, आदेश जारी

इस वैकेंसी के लिए महिलाओं की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई है. चयनित उम्मीदवारों को 11,500 रुपये प्रति माह के तौर पर वेतन दिया जाएगा।