सरकारी नौकरी, 1279 पदों की भर्ती तारीख आगे बढ़ी.. जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी, 1279 पदों की भर्ती तारीख आगे बढ़ी.. जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी, 1279 पदों की भर्ती तारीख आगे बढ़ी.. जल्द करें आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 17, 2020 11:06 am IST

नई दिल्ली। कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन ने 1279 पदों की भर्ती तारीख आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार 30 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत KPSC जूनियर असिस्टेंट/सेकंड डिविजन असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल निर्धारित की गई थी। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाना होगा।

पढ़ें- लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होंगी इस विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, विवि प्रशा​सन ..

जूनियर असिस्टेंट/सेकंड डिविजन असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों का पे-स्केल 21400 से 42000 रुपये तक का होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे युवाओं के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है और साथ ही ITI में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

पढ़ें- युवक ने दूसरे शहर की युवती से की ऑनलाइन शादी, लॉकडाउन में दूल्हे-दु.

जूनियर असिस्टेंट/सेकंड डिविजन असिस्टेंट – 1080 पद, जूनियर असिस्टेंट/सेकंड डिविजन असिस्टेंट – 199 पद। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

पढ़ें- लॉकडाउन के बीच 22 अप्रैल से शुरू होगा 10वीं-12वीं परीक्षाओं का मूल्…

समान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 635 रुपये जमा कराने होंगे, वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 335 रुपये और एक्स सर्विसमैन के वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 85 रुपये देने होंगे। इसके अलावा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है।  


लेखक के बारे में