सरकारी नौकरी, 3951 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी, 3951 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट ने लॉकडाउन के कारण ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवकों के 3951पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 7 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इस पोस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल रखी गई थी।
पढ़ें- CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए कर रहा सिलेबस में बदलाव, मानव संसाधन मंत्री ने…
भर्ती के लिए विभाग ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की है। साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट देने की बात कही गई है।
पढ़ें- कोरोना से युद्ध के लिए छात्र ने तैयार किया डबल डेकर ट्रेन का मॉडल, ..
ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा. वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 12,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पढ़ें- DSSSB ने स्थगित की मई में आयोजित सभी परीक्षाएं, फिलहाल नई तारीखों क..
इसके मुताबिक SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट, PwD+OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 13 वर्ष की छूट और SC/ST+PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट मिलेगी।
पढ़ें- लॉकडाउन के खत्म होने के बाद हो सकती है CBSE और राज्य बोर्ड की बची ह..
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके लिए स्थानीय भाषा। 10वीं पास सर्टिफिकेट के अलावा उम्मीदवार के पास 2 महीने का बेसिक कम्प्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। अगर आपने 10वीं और 12वीं क्लास कम्प्यूटर सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा है तो इसकी जरूरत नहीं होगी।

Facebook


