Job Recruitment 2022: हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन

Ads

OHPC Recruitment 2022: ओडिशा हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यूनिट्स/प्रोजेक्ट साइट्स/कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए जूनियर क्लर्क ट्रेनी या एलडी असिस्टेंट ट्रेनी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। Bumper recruitment for these posts in Hydro Power Corporation, know how and till when you can apply

  •  
  • Publish Date - November 11, 2022 / 09:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 06:44 AM IST

OHPC Recruitment 2022: Bumper recruitment for these posts in Hydro Power Corporation, know how and till when you can apply

ओडिशा। OHPC Recruitment 2022: ओडिशा हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यूनिट्स/प्रोजेक्ट साइट्स/कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए जूनियर क्लर्क ट्रेनी या एलडी असिस्टेंट ट्रेनी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे OHPC की आधिकारिक वेबसाइट ohpcltd.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए कल यानी 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू  होकर 11 दिसंबर तक चलेगी।

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, जानें किसे कहां मिला टिकट

OHPC Recruitment 2022:  इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://ohpcltd.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक

के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 50 पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा बता दें कि उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

CBIC Recruitment 2022: CBIC के कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, मिलेगी मोटी सैलरी

आवेदन के लिए योग्यता मानदंड

OHPC Recruitment 2022: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

मेखला रिसोर्ट हत्या खुलासा: इंस्टाग्राम पर आरोपी ने डाला क़ुबूलनामा, बोला – ‘बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है…’

आवेदन शुल्क और वेतन

OHPC Recruitment 2022: उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 500/- रुपये का भुगतान करना होगा जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। वहीं उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 13500/- रुपये दिए जाएंगे।

‘भेड़िया’ के प्रमोशन पर ऐसे कपड़े पहन आईं ‘ठुमकेश्वरी’, फैंस कहने लगे – तौबा-तौबा… ढक तो लिया होता..!

कैसी होगी चयन प्रक्रिया

OHPC Recruitment 2022: कंप्यूटर आधारित टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक