शिक्षा विभाग करेगा असिस्टेंट मैनेजर के 575 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

शिक्षा विभाग करेगा असिस्टेंट मैनेजर के 575 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

शिक्षा विभाग करेगा असिस्टेंट मैनेजर के 575 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Modified Date: November 28, 2022 / 09:35 pm IST
Published Date: March 2, 2019 11:08 am IST

हरियाणा। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट मैनेज़र (एमआईएस) के 575 रिक्त पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए आपको 20 मार्च 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां जरूर पढ़ लें उसके बाद ही अपना आवेदन करें। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते है।

पढ़ें- भारतीय नेवी में 554 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर.. जल्द क…

ऐसे करें आवेदन- इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक ऑफिशयल वेबसाइसट: www.hsspp.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता- इस नौकरी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% अंको के साथ एमएससी (कंप्यूटर साइंस /आईटी) पास होना आवश्यक है।

पढ़ें- विद्युत विभाग करेगा 117 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष मान्य होगी और विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विभाग के नियमानुसार छूट दी जायेगी। (सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / महिलाओं को आयु में छूट)नौकरी का स्थान- हरियाणा

पढ़ें- टीचर्स के 196 पदों पर भर्ती, 45 हजार होगी सैलरी.. जल्द करें आवेदन

आवेदन फीस- इस नौकरी में इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिला/एससी/एसटी/बीसी/ईसीएम/पीएचसी केलिए 250 रु० एवं अन्य के लिए 500 रुपये फीस है। आवेदन की अंतिम तिथि- 20 मार्च 2019। इस नौकरी में चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।


लेखक के बारे में