Sarkari naukari 2022:10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का है गोल्डन चांस, फटाफट करें आवेदन

Ads

Sarkari naukari 2022, IAF Agniveer vayu Recruitment 2022: यदि आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका सपना पूरा हो सकता है।

  •  
  • Publish Date - November 5, 2022 / 11:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 01:28 AM IST

Assistant Professor Recruitment

Sarkari naukari 2022, IAF Agniveer vayu Recruitment 2022: यदि आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Air Force की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 7 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक IAF Agniveer vayu Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 07 नवंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 23 नवंबर

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी विषय में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

read more : Bhanupratappur by-election 2022: सावित्री मंडावी होगी भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी!, शिक्षक पद से दिया इस्तीफा

आयु सीमा

उम्मीदवारों को 27 जून 2002 और 27 दिसंबर 2005 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य है। नामांकन की तिथि के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।