सरकारी नौकरी, व्हीकल इंस्पेक्टर के 90 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
सरकारी नौकरी, व्हीकल इंस्पेक्टर के 90 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 9 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
आधिकारिक
पढ़ें- JEE Main 2020 के लिए छात्रों को फिर मिला मौका, 19 से 24 मई तक कर सकते हैं ऑनल..
भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 मई, 2020 निर्धारित की गई है। वहीं, 1 जून, 2020 तक आवेदन शुल्क जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप हार्ड कॉपी के साथ आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आखिरी तारीख 29 जून, 2020 निर्धारित की गई है।
आधिकारिक साइट के लिए क्लिक करें-
पढ़ें- अब UGC से पूछिए एडमिशन से लेकर एग्जाम तक के सवाल, जारी हुआ ये हेल्प
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का 10वीं पास होना और ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।
पढ़ें- CBSE ने जारी की कक्षा 12वीं और 10 वीं परीक्षा की डेट शीट, यहां देखि…
आयु सीमा-
पुरुषों के लिए- न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष। महिलाओं के लिए- न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Facebook


