SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई ने युवाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा अप्लाई करने का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन
SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक उम्मीदवारों के पास आवेदन का आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले नहीं तो सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा।
(SBI PO Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- SBI PO आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई।
- ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।
- उम्र सीमा 18 से 30 साल तय।
नई दिल्ली: SBI PO Recruitment 2026 Last Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2026 है।
कौन कर सकता है अप्लाई? (Who Can Apply?)
SBI PO भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष में हैं वे भी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा (Application Fee)
SBI PO भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PH) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इन वर्गों के अभ्यर्थी बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे पूरी करें आवेदन की प्रक्रिया (Process to Apply)
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले SBI PO भर्ती के आवेदन पोर्टल ibpsonline.ibps.in/sbipomay25/ पर जाना होगा। इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़े:
- Swiggy Share Price Rise: एक खबर और Swiggy शेयर में रॉकेट जैसी उड़ान! एक ही झटके में 264 रुपये के पार पहुंचा भाव, निवेशकों की हुई चांदी!
- Sexual Addiction for Another Person: गैर मर्दों से संबंध बनाने की लत…13 साल में इतने लोगों के साथ किया सेक्स, पति की हत्या के बाद खुला राज, यहां पढ़ें पति-पत्नी और वो की पूरी कहानी
- Digvijaya Singh Retires from Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास.. सियासी गतिविधियों से खुद को रखेंगे दूर, बताया क्या है उनका फ्यूचर प्लान, जानें

Facebook


