10 जीबी रैम वाला नया स्मार्ट फोन, 20 अगस्त को लॉन्चिंग

10 जीबी रैम वाला नया स्मार्ट फोन, 20 अगस्त को लॉन्चिंग

10 जीबी रैम वाला नया स्मार्ट फोन, 20 अगस्त को लॉन्चिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 01:51 pm IST
Published Date: August 17, 2018 8:23 am IST

वीवो मार्केट में अपना अब तक का सबसे दमदार स्मार्ट फोने लॉन्च करने वाला है। 20 अगस्त को x23 की लॉन्चिंग है जिसमें 10 जीबी का रैम है। हालांकि वीवो की तरफ से इस फोन को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है वहीं ये भी नहीं कहा गया है कि ये फोन X21 का अगला वर्जन होगा या फिर कुछ और।

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार वीवो X23 में 10 जीबी का रैम दिया जा सकता है तो वहीं साथ में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हालांकि फोन के स्पेक्स को लेकर अभी तक बस इतना ही कहा गया है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन वीवो नेक्स लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 44,990 रुपये है। इस फोन की यूएसपी इसका मोटोराइज्ड पॉप अप कैमरा है। 

वीवो ने ये भी ऐलान किया है कि वो एंड्रॉयड पाई अपडेट को वीवो के कई स्मार्टफोन्स में देने वाला है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है लेकिन ये कहा है कि इसकी शुरूआत दिसंबर 31 से कर दी जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में