Health Department Recruitment 2025: अब आया सरकारी नौकरी का शानदार मौक़ा.. स्वास्थ्य विभाग में 33 हजार पदों पर होने जा रही है भर्ती, जान लें कितना होगा वेतन..

Health Department Recruitment 2025: स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इन संस्थानों के शुरू होने से स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अब स्वास्थ्य ढांचे के उन्नयन, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान देगी।

Health Department Recruitment 2025: अब आया सरकारी नौकरी का शानदार मौक़ा.. स्वास्थ्य विभाग में 33 हजार पदों पर होने जा रही है भर्ती, जान लें कितना होगा वेतन..

Health Department Recruitment 2025 || Image- IBC24 News File

Modified Date: November 26, 2025 / 12:38 pm IST
Published Date: November 25, 2025 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 33 हजार पदों पर जल्द नियुक्ति
  • तीन नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे
  • स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार

Health Department Recruitment 2025: पटना: बिहार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 33 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया आने वाले दिनों में पूरी की जाएगी। नई सरकार के गठन के साथ प्रशासनिक निर्णयों की गति तेज हो गई है और पांडेय ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़े कदमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विभाग में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Sarkari Naukri 2025 Latest Updates: ‘प्रदेश में बढ़ेंगी चिकित्सकों की संख्या’ : स्वास्थय मंत्री

पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 7,600 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति की योजना भी शीघ्र लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि नई सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाना है। राज्य के युवाओं के लिए उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष वैशाली, सीवान और भोजपुर में तैयार हो रहे तीन नए मेडिकल कॉलेज काम करना शुरू कर देंगे, जिससे चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी।

Govt Latest Jobs Updates: ‘होगा सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार’

Health Department Recruitment 2025: स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इन संस्थानों के शुरू होने से स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अब स्वास्थ्य ढांचे के उन्नयन, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान देगी। अस्पतालों के आधुनिकीकरण, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य तेज किया जाएगा, जिससे विभाग की कार्य क्षमता में सुधार की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें: –


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में