XAT 2023 admit card download: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट 26 दिसंबर को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2023 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने XAT 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। XAT 2023 परीक्षा 8 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। XAT 2023 टेस्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट 23 जनवरी, 2023 को घोषित किया जाएगा।
160 से अधिक कॉलेज में अप्लाई होता है XAT स्कोर
XAT 2023 admit card download जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से देश के 160 से अधिक बिजनेस स्कूलों में एडमिशन मिलता है। इसके लिए 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू थी। बता दें कि एक्सएलआरई एमबीए, पीजीडीएम प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की योग्यता परीक्षा जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जेट) 73 वर्षों से आयोजित कर रहा है। जेट भारत में एमबीए, पीजीडीएम प्रवेश के लिए सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। पूरे भारत मे 80 से ज्यादा शहरों में आयोजित की जाती है।
XAT भारत का दूसरा सबसे बड़ा MBA एग्जाम है
जी हां XAT भारत में प्रबंधन कॉलेज में दाखिले के लिए CAT के बाद दूसरा सबसे बड़ा एग्जाम है। इस एग्जाम के माध्यम से जेवियर इंस्टूट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दाखिला मिलता है। यह इंस्टीट्यूट कई मामले में IIM से भी अधिक चूज किए जाने वाला इंस्टीट्यूट भी बन जाता है।