शाओमी कंपनी ने फ्री में भेजा Mi 10T Pro, तब जाकर शादी के लिए राजी हुआ युवक, विवाह के लिए रखी थी ये शर्त

Ads

शाओमी कंपनी ने फ्री में भेजा Mi 10T Pro, तब जाकर शादी के लिए राजी हुआ युवक, विवाह के लिए रखी थी ये शर्त

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब कारनामे देखने को मिलते हैं। कभी किसी नेता का मीम्स बनाकर वायरल किया जाता है, तो कभी यूजर्स के ऐसे कमेंट और ट्वीट वायरल हो जाते हैं जो उन्हें हंसी का पात्र बना देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी के लिए ऐसी डिमांड रख दी, जिसके चलते चाइना की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी को गिफ्ट देना पड़ गया। शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने खुद युवक को रिट्वीट कर जानकारी दी है।

Read More: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने दुर्ग पहुंचकर दिवंगत मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि

दरअसल कमाल अहमद नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर ये शर्त रखी थी कि मैं तब तक शादी नहीं करूंगा जब तक मेरे पास Mi 10T Pro फोन नहीं आ जाता।’ यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद शियामी कंपनी ने युवक को Mi 10T Pro फोन भेजा है, वो भी फ्री में। 

Read More: गोमांस की कमी को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से खरीदे जा सकते हैं जीवित पशु, भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

कमाल को मनु कुमार जैन ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘हा हा! मुझे लगता है कि अब आप शादी के लिए तैयार हैं। ऑन ए सीरियस नोट, Mi 10T Pro भारत मे अभी तक का सबसे शानदार फोन है। मुझे उम्मीद है कि आपको यह अच्छा लगेगा।’ उन्होंने आगे लिखा कि प्लीज इसके 108MP कैमरे को ट्राई करें और सभी के साथ फीडबैक भी शेयर करें।

Read More: जिला अस्पताल के डॉक्टर पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर 7 साल से बना रहा था हवस का शिकार