शादी के बाद दो बहनों का जबरन कराया वर्जिनिटी टेस्ट, पतियों ने भी छोड़ा, अब पंचायत ने सुनाया तलाक का फरमान

शादी के बाद दो बहनों का जबरन कराया वर्जिनिटी टेस्ट, पतियों ने भी छोड़ा, अब पंचायत ने सुनाया तलाक का फरमान

शादी के बाद दो बहनों का जबरन कराया वर्जिनिटी टेस्ट, पतियों ने भी छोड़ा, अब पंचायत ने सुनाया तलाक का फरमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 10, 2021 12:55 pm IST

मुंबई। कोल्हापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां दो बहनों का शादी के बाद जबरन वर्जिनिटी टेस्ट कराया गया। दोनों महिलाओं की शिकायत है कि वर्जिनिटी टेस्ट के बाद उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया और जाट पंचायत ने उन्हें तलाक देने का फैसला सुना दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के पति समेत सास और पंचायत के कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: गजब ठाठ हैं इस देश के राजा के! हर साल कुंवारी लड़की से करते हैं शाद…

इस मामले में दो दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दोनों बहनों द्वारा दायर की गई शिकायत के मुताबिक, वे कोल्हापुर के कंजड़भाट समुदाय से आती हैं। उन्हें समुदाय से ही दो भाइयों से विवाह के प्रस्ताव मिले थे। जहां एक भाई सेना में कार्यरत है, वहीं दूसरे भाई की प्राइवेट नौकरी थी। शिकायत में कहा गया है कि दोनों बहनों की 27 नवंबर 2020 को शादी हुई। इसके बाद परंपरा के तहत उन्हें अलग-अलग बेडरूम ले जाया गया, जहां पतियों ने उनका वर्जिनिटी टेस्ट किया।

ये भी पढ़ें: बंदरों का इस्तेमाल कर लोगों को लूटने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

एक पीड़िता ने कहा है कि उसके पति ने उस पर पहले दूसरे आदमियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी बहन को वर्जिनिटी टेस्ट में सफल बताया गया। 29 नवंबर को शिकायतकर्ताओं के पति और उनके ससुरालवालों ने घर बनवाने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपए मांगे और धमकी दी कि वे दोनों बहनों के साथ कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। महिलाओं की शिकायत है कि इस दौरान उनके पतियों और ससुरालवालों ने उनसे मारपीट भी की। बाद में उन्हें जबरदस्ती घर छोड़कर अपने मायके जाने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: बिन फेरे हम तेरे! पुलिस आई फिर शादी में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिन…

फिलहाल दोनों बहनों की मां ने जाट पंचायत में शिकायत दर्ज कराई। यहां मामले को सुलझाने के लिए उनसे 40 हजार रुपए भी ले लिए गए। फरवरी 2021 में जब एक मंदिर में जाट पंचायत बिठाई गई, तो यहां पंचायत के सदस्यों ने दोनों बहनों के खिलाफ फैसला सुनाते हुए शादी खत्म करने का फरमान दिया। आरोप है कि समुदाय ने उसका सामाजिक बहिष्कार भी कर दिया। बाद में इन पीड़िता की मां महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पास मदद के लिए पहुंचीं, जहां लोगों ने दोनों बहनों को पुलिस के पास पहुंचाने में मदद की और शिकायत दर्ज कराई। मामले में जांच की जा रही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com